Wednesday, October 21st, 2026

ग्रामीणों ने पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा

मुरादाबाद 
कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के ही युवक ने अपने घर में बुला लिया। उसके साथ बलात्कार किया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया और खुद घर में जाकर छिप गया। सूचना पाकर बच्ची के परिवार वाले आपा खो बैठे। उन्होंने आरोपी युवक को बिजली के खंभे में बांधकर जमकर पीटा। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को बंधन मुक्त कराया। एसएसपी ने भी मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवार को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दोपहर साढ़े  बारह बजे पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता खेत पर गए थे, जबकि बच्ची की मां घर में भैंसों को नहला रही थी। इसी बीच पड़ोस का ही युवक अजय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया। उसके साथ बलात्कार किया, बच्ची के प्राईवेट पार्ट से खून निकलता देख उसने बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह खुद घर के अंदर जाकर छिप गया। बच्ची घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुई शर्मनाक घटना को इशारों में बयां किया। इस बात को लेकर बच्ची के परिवार के लोग आपा खो बैठे। उन्होंने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में उन्होंने आरोपी को घर से खोज निकाला।

बिजली के खंभे से बांध दिया। सरेआम लाठी-डंडों व बेल्टों से उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बंधन मुक्त कराया। बिलारी थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के साथ ही पीड़ित परिवार से भी बातचीत की। उन्हें आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी किए जाने का आश्वासन दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

 

#Villagers beaten

Source : Agency

पाठको की राय